Breaking News

अस्पताल में उपचार के दौरान 3 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार।

अस्पताल में उपचार के दौरान 3 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान (बदायूँ): थाना सहसवान क्षेत्र के अंतर्गत मंडी समिति के पास स्थित नेशनल चाइल्ड हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो जाने का दुखद मामला सामने आया है।

घटना के संबंध में आज, 13 अक्टूबर 2026 को पीआरबी कर्मियों द्वारा पुलिस को दूरभाष पर सूचना दी गई। सूचना कॉलर सुलेमान पुत्र मुजम्मिल, निवासी मोहल्ला मिर्धाटोला, थाना सहसवान, जनपद बदायूँ द्वारा दी गई थी। उन्होंने बताया कि उनकी लगभग 3 वर्षीय पुत्री तेवा को आज ही इलाज के लिए नेशनल चाइल्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही थाना सहसवान पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और कॉलर सुलेमान तथा अस्पताल में मौजूद चिकित्सक से घटना के संबंध में पूछताछ की। चिकित्सक एवं परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका तेवा को तेज़ बुखार और निमोनिया की शिकायत थी, जिसके कारण इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस द्वारा नियमानुसार परिजनों को मृतका तेवा के शव का पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी गई, जिस पर पिता सुलेमान ने मौखिक एवं लिखित रूप से सहमति देते हुए स्पष्ट किया कि वे बच्ची के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं।

Spread the love

Check Also

बदायूं में 12 अक्टूबर से धान खरीद शुरू, कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति कुंतल।

बदायूं में 12 अक्टूबर से धान खरीद शुरू, कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये …