Breaking News

नुक्कड़ नाटक में दिखा मोदी के 25 साल के सेवा सफर का चित्रण, केसर इंटर कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम आयोजित।

नुक्कड़ नाटक में दिखा मोदी के 25 साल के सेवा सफर का चित्रण, केसर इंटर कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम आयोजित।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बहेड़ी (बरेली)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को केसर इंटर कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री के सेवा सफर के विभिन्न पहलुओं का चित्रण किया। वहीं, पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

विद्यार्थियों ने अपने अभिनय के जरिए सेवा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक सरोकारों, राष्ट्र निर्माण और सेवा भाव से जोड़ना रहा। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों को समाज और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय के इको क्लब ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इको क्लब प्रभारी इंद्रजीत बग्गा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान पेड़ों के महत्व और प्रकृति को सुरक्षित रखने में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि रवि मल्होत्रा, ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी, विधानसभा संयोजक सुरेश गंगवार, जिला उपाध्यक्ष स्वामी कुमार, कुंवर सिंह मौर्य, आलोक गंगवार, ललित शर्मा, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, हरीश कश्यप, योगेंद्र मौर्य और आसाराम गंगवार मौजूद रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा के अलावा चंद्रभानु सिंह, ओमकार सिंह, शैलेश बाबू, जयेंद्र प्रकाश वर्मा, संजीव मोहन रावत, आकांक्षा जौहरी, सुधा पांडे, प्रेमशंकर, सत्यवीर गंगवार, इंद्रजीत सिंह बग्गा और गंगाराम मौर्य सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

लेखपाल पर रिश्वतखोरी के आरोप, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग, मांगें पूरी न होने पर …