Breaking News

गंजडुंडवारा बीआरसी पर शिक्षकों को स्मार्ट क्लास संचालन की ट्रेनिंग।

गंजडुंडवारा बीआरसी पर शिक्षकों को स्मार्ट क्लास संचालन की ट्रेनिंग।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) गंजडुंडवारा पर सोमवार को स्मार्ट क्लास संचालन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को प्रभावी बनाना और विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना रहा। प्रशिक्षण में गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा और पटियाली ब्लॉक के चयनित विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को डिजिटल स्मार्ट बोर्ड के संचालन, डिजिटल पुस्तकों, शैक्षिक सामग्री और वीडियो के माध्यम से पढ़ाने के तरीकों की जानकारी दी गई। जिला समन्वयक राजेंद्र सिंह ने स्मार्ट बोर्ड के उपयोग और डिजिटल संसाधनों के जरिए शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल संसाधनों का सही उपयोग पढ़ाई को सरल, रोचक और प्रभावशाली बना सकता है।

शिक्षकों को विषय के अनुरूप डिजिटल सामग्री का चयन करने, स्मार्ट बोर्ड पर पाठ्य सामग्री प्रदर्शित करने तथा चित्रों और वीडियो के माध्यम से कठिन अवधारणाओं को आसानी से समझाने के तरीके सिखाए गए। साथ ही कक्षा में बच्चों की सहभागिता बढ़ाने और शिक्षण प्रक्रिया को रुचिकर बनाने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में डिप्टी मैनेजर सोवरन सिंह, जिला समन्वयक राजेंद्र सिंह, नोडल प्रभारी जितेंद्र सिंह और एसआरजी कासगंज मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान स्मार्ट क्लास का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने और डिजिटल संसाधनों को नियमित शिक्षण प्रक्रिया का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया।

Spread the love

Check Also

लेखपाल पर रिश्वतखोरी के आरोप, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग, मांगें पूरी न होने पर …