Breaking News

आलू किसानों के लिए राहत भरी खबर: मूल्य गिरावट से बचाने को शुरू हुई भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना, ऑनलाइन आवेदन शुरू। 

आलू किसानों के लिए राहत भरी खबर: मूल्य गिरावट से बचाने को शुरू हुई भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना, ऑनलाइन आवेदन शुरू। 

बदायूं। जनपद के आलू उत्पादक किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और बाजार में कीमतों की गिरावट से बचाने के उद्देश्य से ‘भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना 2026-27’ की शुरुआत कर दी गई है। जिला उद्यान अधिकारी राम नरायन वर्मा ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उद्यान विभाग ने इस योजना के तहत किसानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बाजार भाव गिरने की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और आलू के मूल्यों में स्थरीकरण लाना है।

किसे और कितना मिलेगा योजना का लाभ?

जिला उद्यान अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जो कृषक आईडी धारक हैं और जिनका पंजीकरण ‘एग्रीस्टेक पोर्टल’ पर हुआ है। इस योजना के तहत मिलने वाली सहायता की सीमा निर्धारित की गई है, जिसके अनुसार प्रति किसान अधिकतम 2 हेक्टेयर क्षेत्रफल और प्रति हेक्टेयर अधिकतम 240 कुंतल उत्पादन तक ही इसका लाभ दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कोल्ड स्टोरेज भाड़ा सहायता के तहत जिले के निजी शीतगृहों में आलू भंडारित करने वाले किसानों को 100 रुपए प्रति कुंतल की दर से भंडारण शुल्क अनुदान दिया जाएगा। इस श्रेणी में एक किसान को अधिकतम 20,000 रुपए तक की आर्थिक सहायता मिल सकेगी। योजना के तहत मिलने वाली समस्त अनुदान राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक आलू उत्पादक किसानों को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल https://potato.uphorticulture.in पर जाकर अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण और आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है:

* फोटोयुक्त वैध पहचान पत्र

* [आधार कार्ड] की छायाप्रति

* बैंक पासबुक या चेकबुक की छायाप्रति (जिस पर नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड स्पष्ट रूप से अंकित हो)

* खसरा-खतौनी (जिसमें रोपित आलू का कुल क्षेत्रफल दर्ज हो)

Spread the love

Check Also

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ: बदायूं में भी गूंजी कर्मियों के कल्याण की सौगात।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ: बदायूं में भी …