Breaking News

बलरामपुर: रहमतपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, गोंडा के रहने वाले मृतक के रूप में हुई शिनाख्त।

बलरामपुर: रहमतपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, गोंडा के रहने वाले मृतक के रूप में हुई शिनाख्त।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक की शिनाख्त पड़ोसी जिले गोंडा के सुमेरपुर पल्टीपुर निवासी 28 वर्षीय प्रमोद, पुत्र लुटावन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

Spread the love

Check Also

उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय की दो टूक: गोवंश संरक्षण में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं।

उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय की दो टूक: गोवंश संरक्षण में लापरवाही …