Breaking News

शाहजहांपुर नगर निगम में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचीं समस्याएं, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।

शाहजहांपुर नगर निगम में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचीं समस्याएं, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। नगर निगम के नवीन कार्यालय, न्यू सिटी ककरा में मंगलवार को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न इलाकों से पहुंचे नागरिकों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण और कर (टैक्स) विभाग से जुड़ी अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान कुल दो शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें नगर आयुक्त ने बेहद गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी सहित नगर निगम के तमाम प्रमुख अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं शहरवासी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …