Breaking News

शाहजहांपुर में एसपी सौरभ दीक्षित ने की मिशन शक्ति केंद्रों की समीक्षा, महिलाओं के लिए भरोसेमंद सहायता केंद्र बनाने के दिए निर्देश।

शाहजहांपुर में एसपी सौरभ दीक्षित ने की मिशन शक्ति केंद्रों की समीक्षा, महिलाओं के लिए भरोसेमंद सहायता केंद्र बनाने के दिए निर्देश।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित की अध्यक्षता में मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभावी संचालन, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भवरे दीक्षा और अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार के साथ-साथ जनपद के सभी थानों के मिशन शक्ति केंद्रों पर तैनात प्रभारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि मिशन शक्ति केंद्रों पर सहायता के लिए आने वाली महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से सुना जाए तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बल देते हुए कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 181, 112, 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य आपातकालीन नंबरों के प्रति व्यापक रूप से जागरूक किया जाए।

महिला बीट अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए। उन्हें स्कूल, कॉलेज, बाजारों और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर जाकर नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाने और महिलाओं से संवाद स्थापित करने को कहा गया। इसके अलावा, सभी मिशन शक्ति केंद्रों पर शिकायत पंजिकाएं और अन्य सभी अभिलेखों को पूरी तरह अपडेट रखने तथा प्रत्येक गतिविधि का सुरक्षित रिकॉर्ड मेंटेन करने के निर्देश दिए गए।

एसपी ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा और उनका सशक्तिकरण पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए मिशन शक्ति केंद्रों को महिलाओं के लिए एक ऐसा सहज, सुरक्षित और भरोसेमंद केंद्र बनाया जाए जहां वे बिना किसी संकोच के अपनी बात रख सकें।

उत्कृष्ट कार्य के लिए आरक्षी सम्मानित

समीक्षा बैठक के दौरान कानून व्यवस्था और जनसेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थाना रामचंद्र मिशन में तैनात आरक्षी लविश गिरी को पुलिस अधीक्षक द्वारा 2,000 रुपए की नकद धनराशि से पुरस्कृत किया गया और उनके सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …