Breaking News

बरेली के बहेड़ी में नहर में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ ने बरामद किया शव।

 

बरेली के बहेड़ी में नहर में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ ने बरामद किया शव।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघौती में शनिवार दोपहर नहर में नहाने गया 35 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। करीब 18 घंटे चले तलाश अभियान के बाद रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने उसका शव बरामद कर लिया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ग्राम सिंघौती निवासी संजीव (35) पुत्र प्यारेलाल शनिवार दोपहर को गांव के पास स्थित नहर में नहाने गया था। नहाते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में लापता हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की, लेकिन शनिवार को उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर नहर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने सुबह करीब नौ बजे संजीव का शव नहर से बाहर निकाल लिया। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहेड़ी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि एसडीआरएफ की मदद से शव बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Check Also

बरेली: रक्षाबंधन की मेहमाननवाजी मातम में बदली, नदी में डूबने से बच्चे की मौत।

बरेली: रक्षाबंधन की मेहमाननवाजी मातम में बदली, नदी में डूबने से बच्चे की मौत। संवाददाता, …