Breaking News

सहसवान में विजिलेंस और बिजली विभाग का बड़ा छापा, 20 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए।

सहसवान में विजिलेंस और बिजली विभाग का बड़ा छापा, 20 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए।

संपादक, रवि कुमार शाक्य

सहसवान (बदायूँ)। क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम और विजिलेंस टीम ने कड़ी कार्रवाई की है। राजस्व नुकसान को रोकने के लिए रविवार को Town-1 हाई लॉस फीडर क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

पीलीभीत विजिलेंस टीम और सहसवान के उपखंड अधिकारी (SDO) के संयुक्त नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल पकड़ा गया। कुल 20 मामलों में लोग चोरी करते पकड़े गए, जिनमें 17 व्यावसायिक और 3 घरेलू कनेक्शन शामिल हैं।

विद्युत विभाग ने इन सभी 20 आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा, उनसे राजस्व क्षति की भरपाई और शमन शुल्क वसूलने की कार्रवाई भी की जा रही है।

विभागीय अधिकारियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि हाई लॉस क्षेत्रों में चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि कटिया डालकर या मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली न चलाएं, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Spread the love

Check Also

बरेली: रक्षाबंधन की मेहमाननवाजी मातम में बदली, नदी में डूबने से बच्चे की मौत।

बरेली: रक्षाबंधन की मेहमाननवाजी मातम में बदली, नदी में डूबने से बच्चे की मौत। संवाददाता, …