Breaking News

बिसौली में कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, पूर्व मंत्री ओंकार सिंह यादव को किया गया याद।

बिसौली में कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, पूर्व मंत्री ओंकार सिंह यादव को किया गया याद।

आई एम खान 

बिसौली। बिसौली में ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक शानदार ओपन कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। स्वर्गीय ओंकार सिंह यादव (पूर्व विधायक एवं मंत्री) की याद में आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

रविवार को हुए इस आयोजन का औपचारिक शुभारंभ सहसवान विधायक बृजेश यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने मैदान पर उतरकर खिलाड़ियों से मुलाकात की और अनुशासन व खेल भावना को सर्वोपरि बताते हुए उनका हौसला बढ़ाया। टूर्नामेंट के संयोजक हिमांशु उपाध्याय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि आकाश मिश्रा ने इस प्रतियोगिता के आयोजन के पीछे के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

मैदान पर खेले गए एक के बाद एक रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता को सफलता से संपन्न कराने में रेफरी देवांश सक्सेना, ठाकुर वरुण सिंह, सत्यवीर यादव, दीपक चौहान, परसिया और बबलू मौर्य ने अहम भूमिका निभाई, वहीं केशव उपाध्याय ने स्कोरिंग की जिम्मेदारी संभाली। इस खेल महाकुंभ के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख खजाना देवी, महेंद्र प्रताप यादव, गौरव यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय खेल प्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बरेली: रक्षाबंधन की मेहमाननवाजी मातम में बदली, नदी में डूबने से बच्चे की मौत।

बरेली: रक्षाबंधन की मेहमाननवाजी मातम में बदली, नदी में डूबने से बच्चे की मौत। संवाददाता, …