Breaking News

बहेड़ी: ईद मिलादुन्नबी पर इंसानियत की खिदमत का पैगाम, 30 अगस्त को रक्तदान शिविर।

ईद मिलादुन्नबी पर इंसानियत की खिदमत का पैगाम, 30 अगस्त को रक्तदान शिविर।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम

बहेड़ी (बरेली)। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर इंसानियत की खिदमत के जज्बे को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक संस्था ग्रेसियस वेलफेयर सोसाइटी (GWS) की ओर से 30 अगस्त को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। अमीर बैंकट हॉल में सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस शिविर में संस्था ने लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

संस्था पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में बताया कि शिविर का आयोजन श्री राम मूर्ति अस्पताल के सहयोग से किया जा रहा है। उनका कहना है कि रक्तदान महज एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का माध्यम है। दुर्घटना, बीमारी या ऑपरेशन के दौरान अचानक रक्त की जरूरत पड़ने पर एक यूनिट रक्त किसी मरीज के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है।

GWS के संस्थापक मीर सय्यद अफजल अली, कारी उबैदुल्लाह अलीमी, डॉ. जीशान, डॉ. नफीस अंसारी, मौलाना वसीम अख्तर अजीजी और वामिक हादी ने लोगों से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की। पदाधिकारियों के मुताबिक संस्था की ओर से आयोजित अभियानों में अब तक करीब 500 लोग रक्तदान कर चुके हैं।

पदाधिकारियों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का संदेश केवल खुशी मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की मदद और इंसानियत की सेवा भी इस मौके की अहम भावना है। इसी सोच के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने स्वस्थ लोगों से अपील की कि वे आगे आएं और रक्तदान कर इस नेक मुहिम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

संस्था ने उम्मीद जताई कि शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे और रक्तदान के जरिए जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में अपना योगदान देंगे।

बाइट- मीर सय्यद अफ़ज़ल अली

 

Spread the love

Check Also

बरेली के बहेड़ी में नहर में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ ने बरामद किया शव।

  बरेली के बहेड़ी में नहर में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ …