Breaking News

बिसौली में नन्दन परिवार ने हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी और भाइयों ने लिया संकल्प।

बिसौली में नन्दन परिवार ने हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी और भाइयों ने लिया संकल्प।

आई एम खान 

बिसौली। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को नन्दन परिवार में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्सवी माहौल के बीच मनाया गया।

इस पावन अवसर पर बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी आरती उतारकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों के सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को सुंदर उपहार भेंट किए और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने तथा उनकी रक्षा करने का दृढ़ संकल्प लिया।

दिनभर परिवार में उत्सव का माहौल रहा, जहां सभी सदस्यों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर पर्व की खुशियां बांटीं।

Spread the love

Check Also

बिसौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व, डॉ. गुंजन गुप्ता के परिवार में दिखा विशेष उत्साह।

बिसौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व, डॉ. गुंजन गुप्ता के …