Breaking News

बिसौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व, डॉ. गुंजन गुप्ता के परिवार में दिखा विशेष उत्साह।

बिसौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व, डॉ. गुंजन गुप्ता के परिवार में दिखा विशेष उत्साह।

आई एम खान 

बिसौली। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन को डॉ. गुंजन गुप्ता के परिवार में बड़े ही हर्षोल्लास और भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस दौरान घर-परिवार में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, उनके माथे पर तिलक लगाया और मुंह मीठा करवाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। परंपरा को निभाते हुए भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट किए और जीवनभर उनकी रक्षा करने का संकल्प लेते हुए अपने स्नेह व सम्मान का इजहार किया। परिवार के सभी सदस्यों की मौजूदगी से यह पावन पर्व आपसी सौहार्द और प्रेम का अनूठा उदाहरण बन गया।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में नाबालिग से छेड़खानी और धमकी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

शाहजहांपुर में नाबालिग से छेड़खानी और धमकी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। संवाददाता, मुबारक …