Breaking News

शाहजहांपुर में नाबालिग से छेड़खानी और धमकी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

शाहजहांपुर में नाबालिग से छेड़खानी और धमकी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ छेड़खानी, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने के एक मामले में वांछित चल रहे 27 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना चौक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त को पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रोजा थाना क्षेत्र के ग्राम अजीजपुर तालुका रझौआ निवासी अवनीश पुत्र विजेन्द्र पाल ने उनकी 15 वर्षीय बेटी का रास्ता रोककर जबरन मोबाइल नंबर मांगा। जब किशोरी ने नंबर देने से इनकार किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके अलावा, इससे पहले 19 अगस्त को भी आरोपी ने रास्ते में रोककर छेड़खानी की नीयत से किशोरी का हाथ खींचा था और उसका पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गया था।

​इस गंभीर शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

​मामले में कार्रवाई करते हुए 27 अगस्त को गश्त के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त अवनीश को बांस मंडी तिराहे के पास से दोपहर करीब 2:30 बजे दबोच लिया। पुलिस ने सभी आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विशेष कुमार और कांस्टेबल सोनू शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

बिसौली: ब्रह्माकुमारी बहनों ने अधिकारियों की कलाई पर बांधी राखी। 

बिसौली: ब्रह्माकुमारी बहनों ने अधिकारियों की कलाई पर बांधी राखी।  आई एम खान  बिसौली: रक्षाबंधन …