Breaking News

फर्रुखाबाद: देवर ने नशे की हालत में भाभी पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर।

फर्रुखाबाद: देवर ने नशे की हालत में भाभी पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर।

फर्रुखाबाद: कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के सिविल लाइन मड़ैया में पारिवारिक विवाद के चलते एक देवर ने नशे की हालत में अपनी भाभी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और आरोपी उसे मरणासन्न अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घायल महिला की पहचान गिरजा देवी के रूप में हुई है, जिनके पति की मृत्यु दो वर्ष पूर्व हो चुकी है। बताया जा रहा है कि आरोपी देवर रंजीत नशे का आदि है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में अकीदत और शानो-शौकत के साथ निकला बारावफात का जुलूस।

गंजडुंडवारा में अकीदत और शानो-शौकत के साथ निकला बारावफात का जुलूस। संवाददाता, वसीम कुरैशी  कासगंज: …