Breaking News

बहेड़ी, बरेली: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का भाजपा ने किया स्वागत, बहेड़ी में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल।

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का भाजपा ने किया स्वागत, बहेड़ी में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल।

संवाददाता: मोहम्मद वसीम

बहेड़ी, बरेली: बहेड़ी की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल बुधवार को उस समय एक बार फिर देखने को मिली, जब जश्ने ईद मिलादुन्नबी के विशाल जुलूस का नगर भाजपा अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में पहली बार भव्य स्वागत किया गया। नैनीताल मार्ग से होते हुए पंजाबी कॉलोनी, होली चौराहा और तिकोनी दुकान की ओर गुजर रहे जुलूस पर करीब एक घंटे तक पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

नगर भाजपा अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में हुए इस स्वागत को बहेड़ी के सामाजिक सौहार्द की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। खास बात यह रही कि भाजपा पदाधिकारियों के साथ अल्पसंख्यक मोर्चा और राइस मिल संगठन के पदाधिकारी भी स्वागत में मौजूद रहे। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का संदेश साफ तौर पर दिखाई दिया।

राइस मिल संगठन के अध्यक्ष नईम अहमद, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मुजफ्फर अली खान, सभासद दिनकर गुप्ता, डॉ. रस्तोगी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। क्षेत्राधिकारी और कोतवाल की मौजूदगी में जुलूस पर लगातार पुष्पवर्षा की गई। स्वागत के दौरान दोनों समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे के त्योहारों के प्रति सम्मान और सद्भाव की भावना का संदेश दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बहेड़ी में पहले भी हिंदू-मुस्लिम एकता की कई मिसालें सामने आती रही हैं, लेकिन ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का इस तरह नगर भाजपा की ओर से स्वागत किए जाने से आपसी सौहार्द को एक नई दिशा मिली है। इसे आने वाले समय में एक-दूसरे के त्योहारों में सहभागिता और सम्मान की नई परंपरा की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

जुलूस के दौरान पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में स्वागत कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे आयोजन में भाईचारे और सौहार्द का माहौल नजर आया।

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में अकीदत और शानो-शौकत के साथ निकला बारावफात का जुलूस।

गंजडुंडवारा में अकीदत और शानो-शौकत के साथ निकला बारावफात का जुलूस। संवाददाता, वसीम कुरैशी  कासगंज: …