Breaking News

बदायूं: 67 नव चयनित प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र: बदायूं कलेक्ट्रेट में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।

67 नव चयनित प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र: बदायूं कलेक्ट्रेट में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।

बदायूं: स्थानीय कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में मंगलवार को कृषि विभाग के लिए 67 नव चयनित प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने के सजीव प्रसारण को सभागार में मौजूद माननीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और सभी नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों ने देखा।

जनपद बदायूं के कृषि विभाग हेतु चयनित इन 67 युवाओं को सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, जिलाधिकारी अवनीश राय, जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत और भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ० नरेंद्र कुमार के कर-कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी नव चयनित प्राविधिक सहायकों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने नवनियुक्त कर्मियों से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें तथा किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए उनके कल्याण के लिए कार्य करें।

समारोह का कुशल संचालन विषय वस्तु विशेषज्ञ मनोज कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि विभाग के कर्मचारी असलम खान, चेतन प्रताप सिंह, नेकपाल वर्मा, जयलोक चौहान और अवनीश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई: 1.407 किलो गांजे के साथ बाराबंकी का तस्कर गिरफ्तार।

शाहजहांपुर में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई: 1.407 किलो गांजे के साथ बाराबंकी का तस्कर …