Breaking News

बरेली: एलआईयू और इंटेलिजेंस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा: कलेक्ट्रेट गेट पर आत्मदाह का प्रयास कर रहे दंपति को बचाया।

एलआईयू और इंटेलिजेंस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा: कलेक्ट्रेट गेट पर आत्मदाह का प्रयास कर रहे दंपति को बचाया।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली: जिला कलेक्ट्रेट गेट पर मंगलवार को जमीन विवाद से परेशान एक दंपति द्वारा आत्मदाह के प्रयास से सुरक्षा व्यवस्था में हड़कंप मच गया। दंपति ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया था, लेकिन इससे पहले कि वे कोई आत्मघाती कदम उठाते, एलआईयू उपनिरीक्षक अमित कुमार और इंटेलिजेंस उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह की सतर्क निगाहों ने खतरे को भांप लिया। दोनों अधिकारियों ने तत्काल मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों को सक्रिय किया और दंपति को काबू में लेकर एक बड़ा हादसा टाल दिया।

कलेक्ट्रेट गेट पर दंपति की गतिविधि संदिग्ध नजर आते ही दोनों खुफिया अधिकारियों ने बिना समय गंवाए स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई शुरू कर दी और उन्हें घेरकर आत्मदाह करने से रोक लिया। कलेक्ट्रेट जैसे संवेदनशील स्थान पर अधिकारियों की इस त्वरित प्रतिक्रिया से संभावित गंभीर घटना टल गई, जिसमें अन्य सुरक्षा कर्मियों ने भी पूरा सहयोग किया।

इस साहसिक कार्रवाई में एलआईयू उपनिरीक्षक अमित कुमार और इंटेलिजेंस उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह की भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही। उनकी सजगता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि संवेदनशील स्थानों पर तैनात कर्मियों का चौकस रहना कितना जरूरी है।

आठ कर्मियों को मिला नकद पुरस्कार बड़ा हादसा टालने में अहम भूमिका निभाने वाले अमित कुमार, ओमपाल सिंह, महिला मुख्य आरक्षी कुसुम देवी, होमगार्ड संदीप मिश्रा, राजपाल, पप्पू लाल, यादराम और धीरेंद्र पाल सिंह को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने सभी आठ कर्मियों को ढाई-ढाई हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की, जिससे पुलिस और सुरक्षा कर्मियों का मनोबल काफी बढ़ा है।

Spread the love

Check Also

उझानी: छात्रों ने जानी डाकघर की कार्यप्रणाली: एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने किया बदायूँ डाकघर का शैक्षणिक भ्रमण।

छात्रों ने जानी डाकघर की कार्यप्रणाली: एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने किया बदायूँ डाकघर …