Breaking News

आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप।

आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

सिढ़पुरा, कासगंज। थाना क्षेत्र के गांव पिलखुनी के पास रविवार सुबह एक आम के बाग में पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त निवासपुर गांव निवासी ओमप्रकाश (पुत्र भूपसिंह, उम्र करीब 50 वर्ष) के रूप में की है। परिजनों के अनुसार ओमप्रकाश पिछले करीब एक वर्ष से दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी कर रहे थे और घटना से महज एक-दो दिन पहले ही अपने गांव लौटे थे। रविवार सुबह जब कुछ बच्चे पिलखुनी की ओर टहलने गए, तो उन्होंने बाग में पेड़ पर शव लटका देखा और इसकी सूचना तुरंत परिजनों व पुलिस को दी।

सूचना पाकर थानाध्यक्ष प्रदीप मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार भी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और मुआयना किया। घटना के बाद से मृतक की पत्नी अंजू और बेटे रोहित समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …