Breaking News

फर्रुखाबाद: प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से मजदूरी कराने का वीडियो वायरल: कंडे और लकड़ी ढोने को मजबूर मासूम, बड़ी लापरवाही आई सामने।

प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से मजदूरी कराने का वीडियो वायरल: कंडे और लकड़ी ढोने को मजबूर मासूम, बड़ी लापरवाही आई सामने।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद: जनपद के ब्लॉक कायमगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चौखड़िया सौनाली में शिक्षा व्यवस्था की एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। यहाँ स्कूली बच्चों से पढ़ाई कराने के बजाय मिड-डे मील बनवाने के लिए कंडे और लकड़ियां ढुलवाई जा रही हैं। बच्चों का कंडे-लकड़ी ढोते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल के हेडमास्टर की गंभीर लापरवाही के चलते मासूम बच्चों से स्कूल के कामकाज करवाए जा रहे हैं। एमडीएम (Mid Day Meal) के लिए ईंधन के रूप में लकड़ी और कंडे का अवैध रूप से प्रयोग करवाया जा रहा है, जबकि इसके लिए मिलने वाले सिलेंडर के पैसों को हेडमास्टर द्वारा हजम किए जाने का भी आरोप है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छोटे-छोटे बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के स्थान पर हाथों में कंडे-लकड़ी उठाकर रसोई तक पहुंचा रहे हैं। विद्यालय की रसोई के पास भी भारी गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जो बच्चों के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। प्रदेश सरकार के सख्त आदेशों के बावजूद इस तरह मासूमों से मजदूरी कराना विभागीय कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है। इस गंभीर मामले के सामने आने के बाद अब देखना यह होगा कि उच्च अधिकारी लापरवाह हेडमास्टर के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।

Spread the love

Check Also

टाइनी टॉट्स इंटर कॉलेज उतरौला में मुख्यमंत्री अभ्युदय (निःशुल्क कोचिंग) योजना के बारे में छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी।

टाइनी टॉट्स इंटर कॉलेज उतरौला में मुख्यमंत्री अभ्युदय (निःशुल्क कोचिंग) योजना के बारे में छात्र-छात्राओं …