Breaking News

बदायूं: बैंक शाखाओं में लंबित ऋण मामलों पर सीडीओ सख्त, समय से निस्तारण के निर्देश।

बैंक शाखाओं में लंबित ऋण मामलों पर सीडीओ सख्त, समय से निस्तारण के निर्देश।

बदायूं। विकास भवन सभागार में गुरुवार को जनपद स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े ऋण आवेदनों और बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

सीडीओ ने बैंकर्स को निर्देश दिए कि शाखाओं में लंबित ऋण आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित रखने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाए और विभागीय अधिकारियों तथा बैंकर्स के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मामलों को समय से पूरा किया जाए।

बैठक में मार्च 2026 के ऋण-जमा अनुपात के साथ बैंकवार प्रगति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराया जाए, जिससे योजनाओं का लाभ मिलने के साथ जिले में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले।

लंबित आवेदनों की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने प्रत्येक बैंक को अपने स्तर पर नियमित मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जून 2026 तक की प्रथम तिमाही के ऋण-जमा अनुपात, वार्षिक ऋण योजना 2026-27 की प्रगति तथा बैंक शाखाओं द्वारा जारी आरसी से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई।

सीडीओ ने एनआरएलएम स्वयं सहायता समूहों की प्रगति की जानकारी लेते हुए समूहों को समय से बैंक ऋण उपलब्ध कराने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला योजना सहित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की स्थिति भी परखी गई।

बैठक में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, वित्तीय समावेशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा नाबार्ड की एआईएफ योजना समेत अन्य कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों और बैंकर्स से टीम भावना के साथ कार्य करने तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को कहा। उन्होंने लंबित मामलों को अलग से चिन्हित कर उनके निस्तारण की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …