Breaking News

बदायूं: सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम सख्त, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश।

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम सख्त, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश।

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज विभागीय प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से सीएम डैशबोर्ड पर अपने विभाग से जुड़े बिंदुओं की नियमित निगरानी करने और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने को कहा।

राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। पांच वर्ष से अधिक पुराने मामलों को प्राथमिकता से निपटाने तथा उनकी लगातार मॉनीटरिंग करने को कहा गया।

पेंशन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए डीएम ने पात्र लोगों को समय पर लाभ दिलाने के लिए लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। उन्होंने जनशिकायतों और विभागीय स्तर पर लंबित प्रकरणों को भी तय समयसीमा में निपटाने के निर्देश दिए।

बैठक में राजस्व वसूली की प्रगति की भी समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने तथा कम प्रगति वाले विभागों में विशेष प्रयास करने को कहा।

गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर भी डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने किसानों के बकाये का शीघ्र भुगतान कराने और संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यों में अनावश्यक देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग नियमित समीक्षा के माध्यम से अपनी प्रगति बेहतर रखें और शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का प्रयास करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अंजुम बी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …