Breaking News

बिसौली में कारगिल युद्ध के वीर शहीद हरिओम सिंह की जन्मजयंती पर भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित।

बिसौली में कारगिल युद्ध के वीर शहीद हरिओम सिंह की जन्मजयंती पर भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित।

आई एम खान 

बिसौली: कारगिल युद्ध के वीर शहीद हरिओम सिंह की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को विकासखंड वजीरगंज से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे बड़ी संख्या में लोग देशभक्ति के नारों के साथ इस यात्रा में शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ वजीरगंज की ब्लॉक प्रमुख एवं शहीद की पत्नी गुड्डी देवी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन कुंवर प्रताप सिंह शिवम के नेतृत्व में किया गया।

तिरंगा यात्रा विकासखंड कार्यालय वजीरगंज से शुरू होकर वजीरगंज नगर, सैदपुर और बगरैन होते हुए कारगिल शहीद हरिओम सिंह के स्मारक ‘हरिओम नगर इटोआ’ पर पहुंची। यात्रा के पूरे मार्ग में देशभक्ति का अभूतपूर्व माहौल देखने को मिला और लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाकर वीर शहीद को याद किया।

इस यात्रा में मंडल अध्यक्ष वजीरगंज राघव चौहान, मंडल अध्यक्ष बगरैन रितेश चौहान, बिसौली ग्रामीण अध्यक्ष सुनील सिंह, बिसौली नगर मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लखन सिंह, दीपेश वार्ष्णेय, अंबुज सिंह, अनुराग सिंह, आशीष कुमार सिंह, भुवेंद्र सिंह, संजू सिंह, अर्जुन राठौर, सैदपुर चेयरमैन इशरत अली खान और पूर्व चेयरमैन विकार अहमद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी शामिल रहे।

यात्रा के समापन पर शहीद स्मारक पर पहुंचकर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की और वीर शहीद हरिओम सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी ने देश की रक्षा के लिए उनके द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …