Breaking News

बिसौली में बारह रबी उल अव्वल के अवसर पर ‘रहमत-ए-दो आलम कांफ्रेंस’ का आयोजन, उमड़े अकीदतमंद।

बिसौली में बारह रबी उल अव्वल के अवसर पर ‘रहमत-ए-दो आलम कांफ्रेंस’ का आयोजन, उमड़े अकीदतमंद।

आई एम खान 

बिसौली: नगर में बारह रबी उल अव्वल के सिलसिलेवार आयोजनों के तहत भव्य ‘रहमत-ए-दो आलम कांफ्रेंस’ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक सम्मेलन में बड़ी संख्या में अकीदतमंद और शहर के लोग मौजूद रहे। कांफ्रेंस के दौरान विभिन्न नातख्वान और उलेमा-ए-किराम ने अपनी पुरकशिश आवाज में नात-ए-पाक और महत्वपूर्ण तकरीरें पेश कीं।

नगर की मदीना मस्जिद के कैंपस में आयोजित इस कांफ्रेंस की शुरुआत पवित्र कुरान पाक की तिलावत के साथ की गई। कांफ्रेंस के खुसूसी मेहमान (विशेष वक्ता) हजरत अल्लामा व मौलाना मुफ्ती शहजाद आलम मिस्बाही (बरेली शरीफ) ने अपनी तकरीर में फरमाया कि कुरान क्या कहता है? कुरान शरीफ दुनिया में कहीं भी कत्ल या नफरत की बात नहीं सिखाता, बल्कि इस्लाम पूरी तरह से मोहब्बत और भाईचारे का मजहब है।

मौलाना मिस्बाही ने हर मुसलमान को दीनी और दुनियावी तालीम हासिल करने पर जोर दिया और कहा कि जहालत (अज्ञानता) सबसे बड़ा गुनाह है, जो इंसान को बर्बादी की तरफ ले जाता है। उन्होंने बताया कि पैगंबर-ए-इस्लाम ने अपने पूरे जीवन में पूरी इंसानियत के लिए रहम, अमन और हमदर्दी का पैगाम दिया है। उन्होंने गरीबों, यतीमों, बेसहारा लोगों और जरूरतमंदों का ख्याल रखने तथा उनके दुख-दर्द में हमेशा मददगार बनकर खड़े होने को सबसे बड़ी नेकी बताया।

जलसे का समापन पूरी शानो-शौकत के साथ सलातो-سلام (दुरूद व सलाम) पर हुआ। इस पूरी कांफ्रेंस की निजामत (संचालन) हजरत हाफिज सालिम रजा दानिशी ने की, जबकि सदारत (अध्यक्षता) हजरत मौलाना रफीक अहमद ने संभाली।

इस धार्मिक आयोजन में मौलाना अब्दुल मुक्तदिर, मौलाना अब्दुल कादिर, मौलाना फुरकान रजा, हाफिज शादाब रजा उबैसी, मौलाना रेहान रजा, हाफिज नदीम रजा, हाफिज नोमान खान, हाफिज मजहर रजा, हाफिज कमरूजमां अशरफी, हाफिज जियाउल हसन, हाफिज तनवीर रजा, हाफिज मेहरबान रजा, आकिल रजा हस्सानी, मो. फैज रजा, हाफिज असलम रजा, हाफिज दिलनवाज, हाफिज सुहैल खान, हाफिज अजहर रजा, हाफिज शादाब खान, कैफ रजा, सुल्तानी, और नूरी कमेटी के मुल्लाजी दिलशाद खान, आमिर खान रजावी, आदिल, सलाहुद्दीन, साजिद अली तथा इरशाद अली सहित तमाम गणमान्य लोग प्रमुखता से मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …