Breaking News

कासगंज: एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह ने लहरा गंगा घाट का किया स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

कासगंज: एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह ने लहरा गंगा घाट का किया स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। कासगंज जनपद में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) दिग्विजय प्रताप सिंह ने प्रसिद्ध लहरा गंगा घाट का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने घाट पर निरंतर साफ-सफाई बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही। अधिकारियों को हिदायत दी गई कि आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए और व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे, जिन्हें एडीएम द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

 

 

Spread the love

Check Also

जैतीपुर पुलिस ने 810 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपियों को पकड़ा, मोबाइल और नकदी बरामद।

जैतीपुर पुलिस ने 810 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपियों को पकड़ा, मोबाइल और नकदी …