Breaking News

बिनावर: आईजी अजय कुमार साहनी ने किया कांवड़ सहायता केंद्र का निरीक्षण, कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा। 

बिनावर: आईजी अजय कुमार साहनी ने किया कांवड़ सहायता केंद्र का निरीक्षण, कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा। 

बिनावर (बदायूं): सावन माह के पावन अवसर पर शुक्रवार शाम करीब 7 बजे पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अजय कुमार साहनी ने थाना बिनावर क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित कांवड़ सहायता केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कछला से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिव भक्तों और कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया तथा उन्हें सहायता केंद्र में बैठाकर सम्मानपूर्वक जलपान कराया।

थाना बिनावर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने जानकारी दी कि आईजी महोदय ने थाना क्षेत्र के पुठी सराय और बिनावर थाना गेट के सामने लगाए गए कांवड़ शिविरों का भी जायजा लिया। उन्होंने शिविरों में कांवड़ियों की सुविधा के लिए की गई तमाम व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी।

निरीक्षण के दौरान आईजी ने मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही या कमी नहीं रहनी चाहिए, ताकि पूरी यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, एसपी सिटी अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे, प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक, क्राइम इंस्पेक्टर अवधेश मिश्रा, उपनिरीक्षक शेरपाल सिंह, हेड मोहर्रिर मनोज कुमार, महिला कांस्टेबल सीमा सहित थाना बिनावर का समस्त पुलिस स्टाफ पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने की 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश। 

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने की 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं की …