Breaking News

बदायूं: राजकीय मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत हुआ नुक्कड़ नाटक और शपथ ग्रहण कार्यक्रम।

बदायूं: राजकीय मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत हुआ नुक्कड़ नाटक और शपथ ग्रहण कार्यक्रम।

बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं के प्रधानाचार्य डॉ. शिव के कुशल निर्देशन में ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ के अंतर्गत कॉलेज के ओपीडी परिसर में एमबीबीएस बैच-2022 के छात्र-छात्राओं द्वारा एक आकर्षक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और एक स्वस्थ, नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि नशे का सेवन कई गंभीर बीमारियों, विशेषकर कैंसर का मुख्य कारण बनता है। पान मसाला, गुटखा और सुपारी जैसे हानिकारक उत्पादों के सेवन से मुंह के कैंसर (मुख कैंसर) का खतरा अत्यधिक बढ़ जाता है। यह स्पष्ट किया गया कि नशा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति, उसके पूरे परिवार और समाज को आर्थिक व सामाजिक संकट में धकेल देता है।

छात्र-छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से नुक्कड़ नाटक की बेहतरीन प्रस्तुति दी, जिसमें नशे के भयानक परिणामों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। नाटक के जरिए अस्पताल पहुंचे मरीजों, उनके तीमारदारों और वहां मौजूद अन्य लोगों को नशे से हमेशा दूर रहने तथा एक स्वस्थ व सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का प्रेरणादायक संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने वहां मौजूद सभी छात्र-छात्राओं, चिकित्सकों, अस्पताल के कर्मचारियों और आम नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे खुद भी कभी नशा न करें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। इस दौरान “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” और “नशा मुक्त, खुशहाल भारत” जैसे नारों के साथ इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का दृढ़ संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. नितेश पति तिवारी द्वारा किया गया, जबकि एनाटॉमी विभाग के सह-आचार्य डॉ. मुकत्याज हुसैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. लालेन्द्र यादव, डॉ. गरिमा, डॉ. शिवानी सहित अन्य संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …