Breaking News

बलरामपुर: समाज विकास क्रांति पार्टी का कांग्रेस को खुला समर्थन; हसीब खान रहे मुख्य सूत्रधार, कहा-“अभी तो यह सिर्फ शुरुआत है”

समाज विकास क्रांति पार्टी का कांग्रेस को खुला समर्थन; हसीब खान रहे मुख्य सूत्रधार, कहा-“अभी तो यह सिर्फ शुरुआत है”

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी

बलरामपुर। देश के राजनीतिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां समाज विकास क्रांति पार्टी (राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह) ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अपना पूर्ण समर्थन देने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह घोषणा नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान की गई।

यह महत्वपूर्ण समर्थन कार्यक्रम कांग्रेस के शीर्ष नेताओं— राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं एससी/एसटी चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम, सीतापुर से सांसद राकेश राठौर, और अनिल जयहिंद की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। हाल ही में कांग्रेस का दामन थामने वाले उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व कद्दावर कांग्रेस नेता हसीब खान ने इस रणनीतिक गठबंधन को धरातल पर उतारने और इसे अमलीजामा पहनाने में सबसे मुख्य और निर्णायक भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए हसीब खान ने भविष्य की राजनीतिक दिशा को लेकर बड़ा दावा किया और कहा कि अभी तो यह सिर्फ शुरुआत है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में देश की कई अन्य राजनीतिक पार्टियां भी या तो कांग्रेस पार्टी में अपना विलय करेंगी या फिर बाहर से अपना पूरा समर्थन देकर ‘हाथ’ के मज़बूत इरादों को और ताकत देंगी।

कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने समाज विकास क्रांति पार्टी के इस फैसले का पुरजोर स्वागत किया है और कहा कि इस समर्थन से लोकतांत्रिक ताकतों को नई ऊर्जा मिलेगी तथा जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।

बाईट 1 – अशोक सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज विकास क्रांति पार्टी

बाईट – हसीब खान पूर्व प्रत्याशी उतरौला विधानसभा व कांग्रेस नेता

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दीपमाला गोयल के जन्मदिन पर जिला ओलंपिक संघ ने किया राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान।

बदायूं: राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दीपमाला गोयल के जन्मदिन पर जिला ओलंपिक संघ ने किया राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय …