Breaking News

शाहजहांपुर में राष्ट्रमंडल खेलों की शानदार सफलता का जश्न, स्टेडियम में बांटी गई मिठाई।

शाहजहांपुर में राष्ट्रमंडल खेलों की शानदार सफलता का जश्न, स्टेडियम में बांटी गई मिठाई।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के उत्कृष्ट प्रदर्शन और वर्ष 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलने की खुशी में जिला ओलंपिक संघ शाहजहांपुर की ओर से परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों के बीच मिठाइयां बांटकर जोरदार हर्षोल्लास व्यक्त किया गया।

खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर जताई गई खुशी:

कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि 56 देशों की 74 टीमों के बीच कड़े मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 पदक (13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक) अपने नाम किए और पदक तालिका में चौथा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने विशेष रूप से भारतीय महिला खिलाड़ियों की सराहना करते हुए बताया कि कुल 13 स्वर्ण पदकों में से अकेले 8 स्वर्ण पदक हमारी बेटियों ने जीते हैं। यह सफलता स्थानीय स्तर पर कड़ा अभ्यास कर रहे उभरते खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।

सरकार की सुविधाओं से मिल रही सफलता:

जिला क्रीड़ा अधिकारी एस.पी. वमनिया ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा खिलाड़ियों को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। जो खिलाड़ी निरंतर और पूरी मेहनत से प्रयास करते हैं, वे जीवन में निश्चित रूप से सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते हैं।

भारत को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलना गर्व की बात:

जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और ऐसे में भारत को इसकी मेजबानी मिलना पूरे देश के लिए अत्यंत गर्व और ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिला ओलंपिक संघ का यह पुरजोर प्रयास रहेगा कि भारत की मेजबानी में होने वाले इन खेलों में हमारे खिलाड़ी देश का नाम रोशन करें और पदक तालिका में प्रथम स्थान हासिल करें।

कार्यक्रम के दौरान देवेश बाजपेयी, रविंद्र प्रजापति, रामप्रसाद, पंकज सक्सेना, अजयपाल, शकील, इरफान, मुजाहिद, सचिन प्रेमी, विपिन अग्निहोत्री, प्रदीप मिश्रा, अन्नू पंडित, लालाराम और संजय सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, खिलाड़ी एवं संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …