Breaking News

बिसौली में स्व. राजीव कुमार अग्रवाल की स्मृति में आज लगेगा 17वां विशाल रक्तदान शिविर, एसडीएम करेंगी शुभारंभ।

बिसौली में स्व. राजीव कुमार अग्रवाल की स्मृति में आज लगेगा 17वां विशाल रक्तदान शिविर, एसडीएम करेंगी शुभारंभ।

आई एम खान 

बिसौली: रोटरी एवं इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में स्व. राजीव कुमार अग्रवाल की पुण्य स्मृति पर आज 5 अगस्त को 17वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रोटरी दिनेश मधु आई हॉस्पिटल परिसर में सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा, जिसका औपचारिक शुभारंभ उपजिलाधिकारी (SDM) प्रियंका गोयल द्वारा किया जाएगा।

शिविर को सफल बनाने के लिए मंगलवार को रोटरी क्लब के सदस्यों ने नगर में व्यापक जन-जागरण और संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान रोटरी दिनेश मधु आई हॉस्पिटल के चेयरमैन रवि प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों के मन से रक्तदान को लेकर झिझक मिटाना, जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान ही सबसे बड़ा दान है।

रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने नगर के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें। वहीं, विपिन अग्रवाल टीटू ने कहा कि रक्त की हर एक बूंद अनमोल है और वक्त पर खून मिलने से अनगिनत जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

नगर के वरिष्ठ चिकित्सक एवं रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनोज माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। यह पूरी तरह से सुरक्षित प्रक्रिया है, जिससे किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवनदान मिल सकता है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …