Breaking News

बिल्सी: साहबगंज में पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट, तीन लोगों पर लगे गंभीर आरोप।

साहबगंज में पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट, तीन लोगों पर लगे गंभीर आरोप।

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मोहल्ले के ही तीन लोगों पर शराब के नशे में गाली-गलौज करने और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ले के निवासी शेर मोहम्मद पुत्र अली अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रविवार की रात को मोहल्ले में घूम रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के ही तीन युवक शराब के नशे में आकर गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी झगड़े पर उतारू हो गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में शेर मोहम्मद के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद पीड़ित ने बिल्सी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि मारपीट की सूचना प्राप्त हुई है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

एमएलसी शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश।

एमएलसी शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश। बदायूं। …