Breaking News

गंजडुण्डवारा: थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद।

थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज: पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ.पी. सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली श्री अमित कुमार के नेतृत्व में थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा दिनांक 03.08.2026 को अभियुक्त असलम पुत्र शब्बीर निवासी मोहल्ला पूरब थोक कस्बा व थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज को मोहल्ला पूरब थोक, कब्रिस्तान के पास गन्दा नाला मोड़ से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक देशी बन्दूक 12 बोर, एक देशी रायफल 315 बोर, 13 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर तथा 07 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद हुए हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना गंजडुण्डवारा पर मु.अ.सं. 207/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी श्री राधेश्याम, प्र.नि. थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज मय टीम शामिल रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …