Breaking News

बदायूं: खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित।

बदायूं: खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित।

बदायूं: अलापुर रोड स्थित गुड्डो लॉन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक महासभा (पंजी.) उत्तर प्रदेश की ब्लॉक जगत शाखा की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा के सेवानिवृत्ति पर एक विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बेहद आत्मीय और हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न हुआ।

समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठ नागरिक सोनपाल सिंह ने की। कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार और विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. सुनील कुमार (ए.एन.डी. डिग्री कॉलेज, सीतापुर) ने तथागत गौतम बुद्ध व डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पानर्पण के साथ किया। इस अवसर पर “शिक्षित करो, संघर्ष करो, संगठित करो” के मूल मंत्र को अपनाने का संकल्प दोहराया गया।

समारोह के दौरान मुख्य और विशिष्ट अतिथियों को माल्यार्पण करने के साथ-साथ शॉल ओढ़ाकर और गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद, सेवानिवृत्त होने वाले खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा को लगभग 15 किलोग्राम की विशाल पुष्पमाला पहनाई गई। साथ ही उन्हें स्मृति चिह्न, शॉल और तमाम उपहार भेंट करके उनके सुखद और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

वक्ताओं और शिक्षाविदों ने श्री वर्मा के कार्यकाल को अनुकरणीय बताते हुए शिक्षा जगत में उनके अमूल्य योगदान की भरपूर प्रशंसा की। इस खास मौके पर जिले के तमाम ब्लॉकों से बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम बिलाटिया ने सभी आगंतुक अतिथियों, शिक्षकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …