Breaking News

बदायूं: डीएम अवनीश राय ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 28 जुलाई तक सभी कार्य पूरा करने के निर्देश।

बदायूं: डीएम अवनीश राय ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 28 जुलाई तक सभी कार्य पूरा करने के निर्देश।

बदायूं। कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में मंगलवार को आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय ने सभी संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा में लगाई गई अपनी ड्यूटी को पूरी गंभीरता से निभाएं। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों (SDM), क्षेत्राधिकारियों (CO) और अन्य विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र का नियमित निरीक्षण करने तथा यात्रा से जुड़े सभी जरूरी कार्य 28 जुलाई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि शिवभक्तों (कांवड़ियों) को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

आगामी 30 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम ने कहा कि सभी एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों एवं अन्य जनप्रतनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर शांति समिति की बैठकें अवश्य आयोजित करें। डीजे संचालन को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि डीजे की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट और चौड़ाई 10 फीट ही होनी चाहिए, साथ ही डीजे पर बजने वाले संगीत का अधिकतम वॉल्यूम 75 डेसीबल ही अनुमन्य होगा।

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरों से जुड़े सभी कार्य 26 जुलाई तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। यात्रा मार्ग पर लगने वाले सभी शिविर सड़क से कम से कम 10 मीटर की दूरी पर लगाए जाएं और शिविर संचालक यह सुनिश्चित करें कि वहां 24 घंटे शिफ्टवार लोगों की तैनाती रहे।

बैठक में सड़क के पास स्थित खुले तालाबों पर बैरिकेडिंग कराने, कांवड़ मार्गों पर पेड़ों की छंटाई व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, निराश्रित पशुओं को समीपवर्ती गौसंरक्षण केंद्रों में संरक्षित करने, सड़कों के टी-पॉइंट और मोड़ों पर रंबल स्ट्रिप लगवाने को कहा गया। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे बिजली के पोलों पर प्लास्टिक रैपिंग ठीक प्रकार से करवाएं और यह सुनिश्चित करें कि बरसात के मौसम में पोलों पर किसी प्रकार का करंट न उतरने पाए।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार ने बताया कि बैठक के दौरान पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी गहन समीक्षा की गई। उन्होंने कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाले प्रमुख चौराहों को आकर्षक ढंग से सजाए जाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि जनपद में कुल कांवड़ मार्ग की लंबाई 331 किलोमीटर है, जो बरेली, उसावां, उसहैत, आंवला, वजीरगंज, बिसौली और सहसवान आदि विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए कछला तक पहुंचता है।

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अंकिता शर्मा सहित जनपद के तमाम अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: सालारपुर में ‘स्कूल चलो अभियान-2’ का भव्य आयोजन, विधायक महेश चंद्र गुप्ता और बीएसए रहे मौजूद।

बदायूं: सालारपुर में ‘स्कूल चलो अभियान-2’ का भव्य आयोजन, विधायक महेश चंद्र गुप्ता और बीएसए …

error: Content is protected !!