Breaking News

बरेली: भाई की हत्या का वांछित हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल।

बरेली: भाई की हत्या का वांछित हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम

बरेली। शेरगढ़ थाना क्षेत्र में अपने ही भाई की हत्या के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल आरोपी को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लेकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अपने भाई की हत्या का मुकदमा दर्ज था और घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने शेरगढ़ क्षेत्र में घेराबंदी की। खुद को पुलिस से घिरता देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया और पुलिस दल पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

मौके से पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और उसके विरुद्ध पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इस पूरे प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है तथा बरामद हथियारों और साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

बाइट- अरूण कुमार सीओ बहेड़ी

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, गर्रा नदी के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण।

शाहजहांपुर में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, गर्रा नदी के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण। मुबारक …