Breaking News

कासगंज: सहावर तहसील के नए एसडीएम बने शुशांत साँवरे, कार्यभार संभालते ही गिनाईं प्राथमिकताएं।

कासगंज: सहावर तहसील के नए एसडीएम बने शुशांत साँवरे, कार्यभार संभालते ही गिनाईं प्राथमिकताएं।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी

कासगंज: कासगंज जिले की सहावर तहसील में सोमवार को नवागत एसडीएम शुशांत साँवरे ने आधिकारिक तौर पर अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यभार संभालने पर तहसील परिसर में मौजूद राजस्व कर्मियों और कर्मचारियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। शुशांत साँवरे ने पूर्व एसडीएम एस.एन. त्रिपाठी का स्थान लिया है, जिनका तबादला कासगंज सदर एसडीएम के पद पर किया गया है।

पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नवागत एसडीएम शुशांत साँवरे ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस या सामान्य दिनों में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले हर एक फरियादी को समयबद्ध और पूरी तरह निष्पक्ष न्याय दिलाया जाएगा, साथ ही उनकी शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

बाइट: शुशांत साँवरे (नवागत एसडीएम, सहावर)

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: जौहर यूनिवर्सिटी शिक्षा का मंदिर, इस पर बुलडोजर चलाना छात्रों के भविष्य से खिलवाड़: पूर्व मंत्री आबिद रजा।

बदायूं: जौहर यूनिवर्सिटी शिक्षा का मंदिर, इस पर बुलडोजर चलाना छात्रों के भविष्य से खिलवाड़: …

error: Content is protected !!