Breaking News

बरेली: जौहर यूनिवर्सिटी पर संभावित कार्रवाई के खिलाफ सपा का शक्ति प्रदर्शन, राज्यपाल से हस्तक्षेप की जोरदार मांग।

बरेली: जौहर यूनिवर्सिटी पर संभावित कार्रवाई के खिलाफ सपा का शक्ति प्रदर्शन, राज्यपाल से हस्तक्षेप की जोरदार मांग।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली: रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन की संभावित ध्वस्तीकरण कार्रवाई के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी ने बरेली में जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने सरकार के इस कदम पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे केवल एक संस्थान का नहीं, बल्कि हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा करार दिया। प्रदर्शन के पश्चात महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया।

प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए जिलाध्यक्ष सुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां, बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, पूर्व सांसद वीरपाल सिंह, डॉ. अनीस बेग और प्रमोद यादव ने बताया कि जौहर यूनिवर्सिटी परिसर के बहुतायत भवनों को अवैध घोषित कर ध्वस्तीकरण के नोटिस दिए गए हैं। नेताओं ने कहा कि इस संस्थान में हजारों युवा शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और यदि यहाँ बुलडोजर जैसी कोई भी कार्रवाई की जाती है, तो इससे मासूम छात्रों का शैक्षणिक भविष्य पूरी तरह अंधकार में डूब जाएगा।

समाजवादी पार्टी के नेताओं का स्पष्ट तर्क था कि किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या कानूनी कार्रवाई में छात्रों के हितों को सबसे ऊपर रखा जाना चाहिए। शिक्षा हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और किसी भी राजनीतिक या प्रशासनिक निर्णय का खामियाजा विद्यार्थियों को नहीं भुगतना चाहिए। वक्ताओं ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस विश्वविद्यालय के निर्माण में सैकड़ों करोड़ रुपए की भारी पूंजी लगी है, इसलिए सरकार को राजनीतिक बदले की भावना से ऊपर उठकर मानवीय और व्यावहारिक रुख अपनाना चाहिए।

राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से पुरजोर अपील की गई है कि वे इस मामले में तुरंत संज्ञान लें और राज्य सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगवाएं, ताकि यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रह सके।

इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान विधायक सहजिल इस्लाम, आरिफ कुरैशी, गौरव सक्सेना, राजेश अग्रवाल, अगम मौर्य, मनोहर पटेल, इंद्रपाल सिंह, हसनैन खां, अवनेश कुमार, संजीव कुमार सक्सेना, भद्रसेन गंगवार, जोगेंद्र सिंह, अशोक यादव, जितेंद्र और पीयूष वर्मा समेत समाजवादी पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: बिनावर थाने के हेड कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, समझौता न करने पर घायल महिला के पति को हवालात में बंद कर किया 151 में चालान।

बदायूं: बिनावर थाने के हेड कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, समझौता न करने पर घायल महिला …

error: Content is protected !!