Breaking News

बदायूँ: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, फायरिंग में सिपाही घायल।

बदायूँ: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, फायरिंग में सिपाही घायल।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

बदायूँ। थाना इस्लामनगर पुलिस ने डकैती के एक मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी की ओर से की गई फायरिंग में एक सिपाही घायल हो गया, जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदायन में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान तस्लीम उर्फ भिखारी निवासी जनपद शाहजहाँपुर के रूप में हुई है, जो वर्तमान में बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र में रह रहा था। वह 16-17 मई 2026 की रात थाना इस्लामनगर के ग्राम सुंदरनगर में हुई डकैती की घटना में वांछित था। बिल्सी-इस्लामनगर मार्ग पर चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान आरक्षी आस मोहम्मद के दाहिने हाथ में गोली लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस, डकैती के 11,220 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ सुंदरनगर में एक घर को निशाना बनाया था। घर से लोहे का बक्सा ले जाने के साथ ही उसने विरोध करने पर महिला के गले से सोने की चेन भी छीन ली थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी तस्लीम एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ हत्या, डकैती, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन धाराओं में कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसके साथियों की भी तलाश की जा रही है।

बाइट- क्षेत्राधिकारी बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 21 और 22 जुलाई को दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, देवीपाटन मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम।

बलरामपुर: 21 और 22 जुलाई को दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, देवीपाटन मंदिर में …

error: Content is protected !!