Breaking News

बिसौली में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को कराया गया मॉक सर्वे अभ्यास।

बिसौली में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को कराया गया मॉक सर्वे अभ्यास।

आई एम खान 

बिसौली। नगर पंचायत सैदपुर के सभागार में चल रहे जनगणना 2027 प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रगणकों और सुपरवाइजरों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराने के लिए मॉक सर्वे कराया गया।

प्रशिक्षण के तहत टीमों का गठन कर नगर पंचायत क्षेत्र में ही हाउस लिस्टिंग का अभ्यास कराया गया। प्रगणकों ने घर-घर जाकर जानकारी एकत्र की और एचएलओ एप के माध्यम से डेटा दर्ज करने की प्रक्रिया सीखी। इस अभ्यास का उद्देश्य फील्ड में आने वाली संभावित चुनौतियों को पहले ही समझना और उनका समाधान निकालना रहा।

चार्ज अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार ने बताया कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसमें सटीकता और सतर्कता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभ्यास से कार्मिकों को वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने का बेहतर अनुभव मिलता है।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान फील्ड ट्रेनर हरदीप सिंह और अमित पाराशरी ने तकनीकी व व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों के सवालों का समाधान भी मौके पर ही किया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 37 प्रगणकों और सुपरवाइजरों ने भाग लिया, जिनका प्रशिक्षण अब पूर्ण हो चुका है। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!