Breaking News

इकदिल में परशुराम सेवा समिति का होली मिलन समारोह, काव्य गोष्ठी में कवियों ने बांधा समां।

इकदिल में परशुराम सेवा समिति का होली मिलन समारोह, काव्य गोष्ठी में कवियों ने बांधा समां।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। इकदिल स्थित श्री एसआरएलटी कॉलेज में रविवार को परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) द्वारा होली मिलन समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव गोपाल अवस्थी ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समिति की गतिविधियों और उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी।

समारोह में उपस्थित लोगों ने फूलों की होली खेलकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में आए अतिथियों को परशुराम पट्टिका पहनाकर और भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

काव्य गोष्ठी की शुरुआत कवयित्री प्रतीक्षा चौधरी ने मां सरस्वती की वंदना से की। इसके बाद राष्ट्रीय कवि रोहित चौधरी ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं में जोश भर दिया। औरैया से आए युवा कवि गोपाल पाण्डेय ने भी जोशीले अंदाज में अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। इसके अलावा हर्ष शर्मा, प्रशांत तिवारी, शाश्वत शुक्ला और समीक्षा चौधरी सहित अन्य कवियों ने भी अपनी कविताओं से माहौल को साहित्यिक रंग दिया।

कार्यक्रम में संरक्षक हरिप्रकाश चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष के.के. चतुर्वेदी, दीपक त्रिपाठी, रामकिशोर मिश्रा, के.के. त्रिपाठी, विपिन अवस्थी, औरैया जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी एडवोकेट, प्रदेश सचिव मुकेश दीक्षित, गीतिका तिवारी, अनिल दीक्षित, प्रदेश संगठन मंत्री अनिल चौधरी, आलोक तिवारी, रविशंकर चौधरी, आशुतोष त्रिपाठी, शिक्षक नेता भानु प्रकाश अवस्थी, सुनील शुक्ला, संतोष दुबे, राज तिवारी, अनंत प्रकाश अवस्थी, अंकित शुक्ला, सुरेश दीक्षित, राजेश शुक्ला, हरिशंकर दुबे, शरद शुक्ला, अवधेश चतुर्वेदी, कृष्णकांत शुक्ला, उत्कर्ष चतुर्वेदी सहित अनेक पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!