Breaking News

लखीमपुर में 25 दिसंबर को “क्वीन ऑफ लखीमपुर” मेकअप सेमिनार का आयोजन, महिलाओं को मिलेगा सर्टिफिकेट और अवार्ड।

लखीमपुर में 25 दिसंबर को “क्वीन ऑफ लखीमपुर” मेकअप सेमिनार का आयोजन, महिलाओं को मिलेगा सर्टिफिकेट और अवार्ड।

मोहम्मद असलम, संवाददाता

लखीमपुर खीरी। जिले की महिलाओं और युवतियों के लिए 25 दिसंबर एक खास दिन साबित होने वाला है। इस दिन शहर के Occasion Palace में “Queen of Lakhimpur” नाम से एक मेकअप सेमिनार और ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की ऑर्गनाइज़र श्वेता शर्मा हैं, जबकि इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट और एजुकेटर प्राची श्रीवास्तव इस इवेंट की मुख्य प्रशिक्षक होंगी।

इस सेमिनार में मेकअप, मॉडलिंग और परमानेंट आईलैशेज़ जैसी नई तकनीकों पर डेमो और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए तीन कैटेगरी निर्धारित की गई हैं —

पहली कैटेगरी ₹999 की है, जिसमें सर्टिफिकेट और लंच शामिल होगा।

दूसरी कैटेगरी ₹1500 की है, जिसमें सर्टिफिकेट, लंच और गुडी बैग दिया जाएगा।

तीसरी कैटेगरी ₹2500 की है, जिसमें प्रतिभागियों को अवार्ड, सर्टिफिकेट, लंच और गुडी बैग प्रदान किया जाएगा।

आयोजक श्वेता शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्री में प्रोफेशनल स्किल्स देकर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि “क्वीन ऑफ लखीमपुर” सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और करियर को नई दिशा देने का मंच है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सीटें सीमित हैं, इसलिए इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करवाएं ताकि उन्हें इस सुनहरे अवसर का लाभ मिल सके।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!