Breaking News

कासगंज में असामाजिक तत्वों ने की शिव मूर्ति खंडित, क्षेत्र में फैली आक्रोश की लहर।

कासगंज में असामाजिक तत्वों ने की शिव मूर्ति खंडित, क्षेत्र में फैली आक्रोश की लहर।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता

कासगंज। जनपद के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के बिलोटी मोड़ स्थित शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों ने भगवान भोलेनाथ की मूर्ति को खंडित कर दिया। सुबह जब पुजारी पूजा करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि महादेव की मूर्ति का दाहिना हाथ टूटा हुआ है और शिवलिंग भी तोड़ा गया है। यह देख मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया।

पुजारी ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही सिढ़पुरा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने देर रात मंदिर में प्रवेश कर मूर्ति को नुकसान पहुंचाया और शिवलिंग को तोड़कर दूर फेंक दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पुजारी की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

बाइट- प्रमोद, स्थानीय निवासी।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!