Breaking News

उन्नाव में सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत।

उन्नाव में सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। जनपद के औरास थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना उन्नाव-संडीला मार्ग पर नैनपुर गांव के सामने हुई, जहां एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से 50 वर्षीय शमसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक शमसाद अपने पीछे पत्नी नूरी और चार बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि उनके एक बेटे की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

सूचना मिलने पर औरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!