Breaking News

विधायक उतरौला की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने जनसुनवाई कार्यालय भवन का किया लोकार्पण।

 

जनता की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण की दिशा में उठाया गया कदम।

संवाददाता – गुलाम नबी कुरैशी

बलरामपुर। थाना कोतवाली उतरौला परिसर में रविवार को आयोजित एक भव्य समारोह में विधायक उतरौला रामप्रताप वर्मा की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के कर-कमलों द्वारा नवनिर्मित जनसुनवाई कार्यालय भवन का लोकार्पण किया गया।

उद्घाटन समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें सर्किल उतरौला के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम प्रधान, ग्राम प्रहरी और क्षेत्र के अनेक संभ्रांत नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि जनसुनवाई कार्यालय भवन के निर्माण से सर्किल उतरौला क्षेत्र में आने वाली सभी शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का कुशल व पारदर्शी निस्तारण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के माध्यम से क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा, जिससे समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सकेगा।

उन्होंने आगे बताया कि इस नवनिर्मित कार्यालय से न केवल आमजन को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं प्राप्त होंगी, बल्कि साइबर हेल्प डेस्क एवं महिला संबंधी शिकायतों का निस्तारण भी प्रभावी ढंग से किया जाएगा। साथ ही, शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण में यह भवन एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि प्रशासनिक तंत्र और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली उतरौला सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Byte- विकास कुमार पुलिस अधीक्षक बलरामपुर

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!