Breaking News

सवारियों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर नाले में पलटा, पांच लोग गंभीर रूप से घायल।

सवारियों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर नाले में पलटा, पांच लोग गंभीर रूप से घायल।

एक की हालत नाजुक, सभी घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती।

संवाददाता – गुलाम नबी कुरैशी

बलरामपुर। जनपद के थाना रेहरा बाजार क्षेत्र अंतर्गत हुसैनाबाद चौकी इलाके में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा तेज रफ्तार में था और मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही हुसैनाबाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता दिलाई जा रही है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!