Breaking News

पिपरा नदीपार गांव में चोरी, पुलिस की रात्रि गश्त पर उठे सवाल।

पिपरा नदीपार गांव में चोरी, पुलिस की रात्रि गश्त पर उठे सवाल।

लाखों की नकदी और जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल।

संवाददाता – मोहम्मद असलम

लखीमपुर खीरी। थाना शारदानगर क्षेत्र के ग्राम पिपरा नदीपार में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी, जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस वारदात से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

पीड़ित मोहम्मद इरफान पुत्र सगीर अहमद, निवासी ग्राम पिपरा नदीपार, पोस्ट बहगांव, थाना शारदानगर के अनुसार घटना रात करीब 1:00 से 3:00 बजे के बीच की है। चोर घर के पिछले हिस्से की दीवार फांदकर अंदर घुसे और कमरे में रखे लगभग 45 से 50 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन (नंबर 9236414544 और 8935018152) सहित एक बक्सा जिसमें कपड़े व अन्य सामान रखे थे, चोरी कर ले गए। बाद में वह बक्सा पास ही खेत में फेंका हुआ मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित ने मोबाइल की रसीद सहित तहरीर थाने में सौंप दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। आए दिन चोरी की घटनाएं घट रही हैं लेकिन खुलासे न होने से लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है और शीघ्र ही चोरी का खुलासा करने का दावा किया गया है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!