Breaking News

मुजरिया के ज्योरा गांव में लगी भीषण आग — दो किसान परिवारों का भारी नुकसान।

मुजरिया के ज्योरा गांव में लगी भीषण आग — दो किसान परिवारों का भारी नुकसान।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी एक घंटे देर से पहुंची, ग्रामीणों ने खुद की मशक्कत से बुझाई आग।

संवाददाता, मुकीम अहमद अंसारी 

मुजरिया, बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव ज्योरा में शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक लगी आग ने दो किसान परिवारों की मेहनत की कमाई को पलभर में राख कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जसवीर पुत्र हुकुम सिंह और सुमेमरी के खेतों में रखे धान के बोरे और फसल आग की लपटों में जलकर राख हो गए। बताया गया कि जसवीर के घर में रखी चारपाइयाँ, कपड़े और घरेलू सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए।

ग्रामीणों का कहना है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचने में करीब एक घंटे की देरी हुई, जिसकी वजह से नुकसान और बढ़ गया। ग्रामीणों ने बाल्टियों और पाइपों की मदद से किसी तरह आग पर नियंत्रण पाया।

अब तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि कुछ ग्रामीणों ने जानबूझकर आग लगाए जाने की आशंका जताई है।

सूचना मिलने पर मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि राजस्व विभाग और विकास विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अब तक पीड़ित परिवारों की सुध लेने नहीं पहुंचा है।

गांव में इस घटना से भय और चिंता का माहौल व्याप्त है। आग में हजारों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …