Breaking News

स्वतंत्रता सेनानी शहीद कैप्टन फिदा हुसैन की मजार पर की गई चादरपोशी, दीप उत्सव के साथ दी गई श्रद्धांजलि।

स्वतंत्रता सेनानी शहीद कैप्टन फिदा हुसैन की मजार पर की गई चादरपोशी, दीप उत्सव के साथ दी गई श्रद्धांजलि।

संवाददाता, मुकीम अहमद अंसारी 

सहसवान, बदायूं। आज़ादी के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में शहादत देने वाले वीर सपूत कैप्टन फिदा हुसैन की याद में शनिवार देर शाम उनके सम्मान में चादरपोशी और दीप उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति और श्रद्धा का माहौल दिखाई दिया।

कार्यक्रम का आयोजन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांत संयोजक (प्रकोष्ठ “आओ जड़ों से जुड़ें”) एवं ब्रज प्रांत संयोजक मोहम्मद कमर चौधरी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद कैप्टन फिदा हुसैन की मजार पर चादरपोशी के साथ हुई, इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आयोजकों और कार्यकर्ताओं ने मजार पर पुष्प अर्पित किए और शहीद के परिजनों से भेंट कर उनके योगदान के बारे में जानकारी साझा की। इस दौरान मीर मुशर्रफ अली ने कैप्टन फिदा हुसैन के जीवन, संघर्ष और देशभक्ति की प्रेरक कहानियाँ सुनाईं, जिससे उपस्थित लोगों की आँखें नम हो गईं।

इस अवसर पर सलमान हैदर नकवी, सैयद गुड्डू नकवी, सैयद जावेद इकबाल, आसिफ अली अंसारी, गयूर अली अंसारी, इमरान राइन, यूनुस, इमरान कुरैशी, सगीर अहमद खान, एजाज हुसैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साथ ही, कार्यक्रम में सुभाष गौड़, राम अवतार कश्यप, अवधेश शर्मा, नीतीश सक्सेना, बृजेश यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया और शहीद की वीरता को नमन किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाकर स्वतंत्रता सेनानी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!