Breaking News

मुजरिया में रामलीला महोत्सव का हुआ भव्य समापन, केन्द्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने किया भगवान श्रीराम का राजतिलक।

मुजरिया में रामलीला महोत्सव का हुआ भव्य समापन, केन्द्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने किया भगवान श्रीराम का राजतिलक।

मुजरिया, (बदायूं)। मुजरिया के कृषि इंटर कॉलेज में चल रही ऐतिहासिक श्रीरामलीला का समापन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा और क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने मंच पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राजतिलक कर कार्यक्रम का समापन किया।

इससे पूर्व दिन में रावण का पुतला दहन किया गया, जिसे देखने के लिए क्षेत्रभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण एकत्र हुए। रामलीला मैदान में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और संपूर्ण कार्यक्रम शांति एवं अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ।

राजतिलक समारोह के पश्चात सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से आए संस्कृति दल ‘नव ज्योति नाटक कला’ ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनसे उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा —

जब मैं छोटा था, तब पड़ोसी गांव से यहां रामलीला देखने आया करता था। मेरी भावनाएँ इस रामलीला से गहराई से जुड़ी हुई हैं। हमें भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर मर्यादा, सत्य और त्याग के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। यदि हम रामायण के पात्रों से थोड़ी भी सीख लें, तो समाज में कभी वैमनस्य नहीं बढ़ेगा।”

कार्यक्रम के दौरान श्रेष्ठ अभिनय करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन मेला संयोजक विजयपाल सिंह सोलंकी ने किया, जबकि कॉलेज प्रबंधक सतपाल सोलंकी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

समापन समारोह में शिवकुमार शर्मा, दीपक सोलंकी, रंजीत सोलंकी, ओमप्रकाश, जवर सिंह यादव, योगेंद्र यादव, धनपाल प्रधान, युवराज सिंह, अनीश सक्सेना, विनोद यादव, अजय शर्मा, विपिन मिश्रा, प्रधान हाकिम सिंह यादव, पप्पू शाक्य, प्रधान आशीष सोलंकी, चंद्रपाल और राजेंद्र वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!