Breaking News

छात्रा बनी एक दिन की जीआरपी इंस्पेक्टर, महिलाओं से जुड़ी शिकायतों का किया निस्तारण।

छात्रा बनी एक दिन की जीआरपी इंस्पेक्टर, महिलाओं से जुड़ी शिकायतों का किया निस्तारण।

संवाददाता – मुबारक अली

शाहजहांपुर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बेटियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक पहल की गई। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की कक्षा 12वीं की छात्रा श्वेता मिश्रा को एक दिन के लिए जीआरपी थाना प्रभारी का कार्यभार सौंपा गया।

थाने पहुंचने पर जीआरपी इंस्पेक्टर अनिल प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने छात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया और सम्मानपूर्वक प्रभारी की कुर्सी पर बैठाया। इसके बाद छात्रा श्वेता ने थाने के अभिलेखों का अवलोकन किया और आने वाले फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान महिलाओं से संबंधित एक मामला सामने आने पर श्वेता ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही सब-इंस्पेक्टर की मदद से समाधान कराया। दिनभर के कार्यकाल में उन्होंने पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन के सर्कुलेशन एरिया, हेल्पडेस्क और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया।

श्वेता मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था, महिला सहायता केंद्र और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की बारीकी से जानकारी ली।

इंस्पेक्टर अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि छात्रा को प्लेटफॉर्म की सुरक्षा व्यवस्था और महिला सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति अभियान के तहत उन्हें सम्मानपूर्वक विद्यालय वापस भेजा गया।

इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर जय नारायण, रजनीश शुक्ला, आशीष कुमार सहित जीआरपी थाना स्टाफ मौजूद रहा।

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …